हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, कई यात्रियों की मौत
विकासनगर (देहरादून), उत्तराखंड यात्रा के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। यात्रियों को लेकर जा रही हिमांचल रोडवेज की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे।
यह ख़बर पढ़ें – राजधानी में दिनदहाड़े कर दी युवती की हत्या
मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं
हादसे में कई यात्रियों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि अनेक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
SDRF और पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही SDRF, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। खाई में उतरकर राहत एवं बचाव कार्य किया गया और फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।हादसे के कारणों की जांच जारी
प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर सड़क की स्थिति और बस के नियंत्रण खोने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल
यह ख़बर पढ़ें – हरिद्वार में स्कूल बस हादसा, मचा हड़कंप
इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
