slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
हरीश रावत का बड़ा ऐलान, निकालेंगे ‘न्याय यात्रा’ -

हरीश रावत का बड़ा ऐलान, निकालेंगे ‘न्याय यात्रा’

पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप, भाजपा सरकार के खिलाफ छेड़ेंगे राज्यव्यापी आंदोलन।

उत्तराखण्ड की वीरांगना जिसने मात्र 15 वर्ष की आयु में दुश्मनों को चटाई धूल, पढ़ें वीरांगना तीलु रौतेली की जीवनी।

देहरादून —: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पंचायत चुनाव में धांधली के आरोपों को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वे सितंबर माह से ‘न्याय यात्रा’ की शुरुआत करेंगे। यह यात्रा गांव-गांव तक जाएगी और जनता को बताएगी कि किस तरह सत्ता पक्ष ने चुनाव परिणामों को प्रभावित करने की कोशिश की।

भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

यह ख़बर पढ़ें – नाबालिग प्रेमिका ने साथी संग कर दी किशोर की हत्या

हरीश रावत ने भाजपा और धामी सरकार पर आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव में पैसों के बल, पुलिस-प्रशासन और असामाजिक तत्वों का इस्तेमाल कर परिणाम को प्रभावित किया गया। उनका कहना है कि कई जगहों पर जिला और ब्लॉक पंचायत सदस्यों का अपहरण कर उन्हें जबरन एक पक्ष में झुकने के लिए मजबूर किया गया।

राज्य में बड़ा आंदोलन करने की तैयारी

यह ख़बर पढ़ें – किच्छा में बर्ड फ्लू से 2222 चूजों की मौत, प्रशासन अलर्ट

रावत ने कहा कि न्याय यात्रा के अलावा जल्द ही एक बड़ा प्रदर्शन भी किया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि यह प्रदर्शन देहरादून या नैनीताल में हो सकता है। इसके जरिए भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया जाएगा और पंचायत चुनाव की धांधली के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।

जनता से जुड़ने की कोशिश

यह ख़बर पढ़ें – धराली आपदा जाँच वापस लौटी टीम, नज़रें टिकी रिपोर्ट पर

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की है और उनकी न्याय यात्रा इसी उद्देश्य से निकाली जाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और जनता से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में इस यात्रा से जुड़ें और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top