रुड़की किशोर हत्याकांड का खुलासा, नाबालिग प्रेमिका और साथी गिरफ़्तार।
रुड़की/हरिद्वार —: रुड़की से लापता 17 वर्षीय किशोर की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा निकला। पुलिस ने किशोर की नाबालिग प्रेमिका और उसकी सहेली को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी राजा शर्मा उर्फ सुखविंदर और उसके दो साथी अब भी फरार हैं।
कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम
यह ख़बर पढ़ें – किच्छा में बर्ड फ्लू से 2222 चूजों की मौत, प्रशासन अलर्ट
जानकारी के अनुसार, 10 अगस्त की रात लगभग आठ बजे किशोर बाइक से घर से निकला था और फिर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने 13 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच में सामने आया कि किशोर का नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका परिवार विरोध कर रहा था। इस बीच लड़की के संपर्क में गाज़ियाबाद निवासी राजा शर्मा नामक युवक भी था।
किशोर धीरे-धीरे लड़की से दूरी बनाने लगा। इसी बात से नाराज होकर राजा शर्मा ने अपने दो साथियों के साथ साजिश रची। 10 अगस्त को लड़की ने किशोर को अपनी मौसी के घर बुलाया और फिर उसे मोदीनगर होते हुए छोटा हरिद्वार नहर किनारे ले जाया गया।
यह ख़बर पढ़ें – धराली आपदा जाँच वापस लौटी टीम, नज़रें टिकी रिपोर्ट पर
वहां देर रात लगभग एक बजे किशोर की गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को गंगा नहर में फेंक दिया गया। आरोपी उसकी बाइक लेकर फरार हो गए।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने खुलासे में किशोरी और उसकी सहेली को पकड़ लिया है। दोनों ने पूछताछ में साजिश की पुष्टि कर दी है। मुख्य आरोपी राजा शर्मा और उसके दो साथी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
परिजनों में आक्रोश
यह ख़बर पढ़ें – स्वतंत्रता दिवस पर शेरी नशिस्त का आयोजन, अहल-ए-सुख़न
किशोर की मौत से परिजन और क्षेत्रवासी आक्रोशित हैं। लोगों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द पकड़कर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।