मशहूर लोकगायिका के पति पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप, अदालत के आदेश पर दर्ज़ हुआ केस।
हल्द्वानी —: कुमाऊं की लोकसंगीत जगत से जुड़ी एक मशहूर लोकगायिका के पति पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता, जो हल्द्वानी की 40 वर्षीय महिला है, ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में वादाखिलाफी कर दिया। अदालत के आदेश पर अब पुलिस ने मुक़दमा दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी है।
यह ख़बर पढ़ें – Ucc पंजीकरण की अवधि में संशोधन, अध्यादेश लागू
शादी का वादा कर बनाए संबंध
मामला मुखानी थाना क्षेत्र का है। महिला का आरोप है कि आरोपी ऋतेश जोशी, जो पेशे से इवेंट मैनेजर और प्रसिद्ध लोकगायिका का पति है, उसे अपने आवास विकास क्षेत्र स्थित किराए के कमरे में ले गया। वहां उसने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन बाद में उसने शादी से साफ इंकार कर दिया और फोन पर भी बातचीत बंद कर दी।
पहले शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई
यह ख़बर पढ़ें – टिहरी में बादल फटने से अफरातफरी, जन जीवन अस्तव्यस्त
पीड़िता के अनुसार, उसने इस घटना की जानकारी पहले भी पुलिस को दी थी, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई। मजबूर होकर उसने अदालत का सहारा लिया। अदालत ने संज्ञान लेते हुए मुक़दमा दर्ज़ करने के आदेश दिए। आदेश मिलते ही मुखानी थाना पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ धारा 376 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच में जुटी
मुखानी थाना प्रभारी **राजेश यादव** ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और अब मामले की विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों को एकत्रित करने के साथ-साथ आरोपी से भी पूछताछ की जाएगी।
क्षेत्र में चर्चा का विषय
यह ख़बर पढ़ें – रोजगार की तलाश में गए युवक की कर दी हत्या
लोकगायिका के पति पर लगे इस आरोप ने हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में हलचल मचा दी है। लोकगायिका के चाहने वालों के बीच भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर की जाएगी।