टिहरी गढ़वाल के साहिल बिष्ट हत्याकांड में तीन गिरफ़्तार।
अम्बाला/टिहरी गढ़वाल —: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल निवासी साहिल बिष्ट हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अम्बाला पुलिस ने घटना के आठ दिन बाद सागर राणा, विकास और राहुल नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह ख़बर पढ़ें – बद्रीनाथ हाईवे पर हादसा बाल बाल बची यात्रियों की जान
साहिल बिष्ट, मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के तिसियारा गांव, बसार पट्टी के रहने वाले थे। वे हरियाणा के अम्बाला जिले के शाहजदपुर स्थित एक हाईवे ढाबे में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, 13 अगस्त 2025 की रात साहिल जब ढाबे से कुछ दूरी पर निकले, तभी बाइक पर आए चार बदमाशों ने उन्हें लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके सीने में चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल साहिल किसी तरह वापस ढाबे तक पहुँचे।
यह ख़बर पढ़ें – गंगोत्री हाइवे पर भूस्खलन – दो युवाओं की मौत
उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और फिर पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मामले की तफ्तीश में तेजी दिखाई। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूचनाओं की मदद से आरोपियों तक पहुँचा गया। अदालत में पेशी के बाद सागर राणा और विकास को पाँच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है, जबकि राहुल को भी रिमांड पर लेने की प्रक्रिया चल रही है।
यह ख़बर पढ़ें – हरिद्वार के आदित्य कुमार बने KBC 17 के पहले करोड़पति
इस घटना ने न सिर्फ अम्बाला बल्कि टिहरी गढ़वाल में भी गहरा आक्रोश पैदा किया है। स्थानीय लोग दोषियों को कड़ी सज़ा दिलाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मामले की गंभीरता से सुनवाई की जाएगी।