शराबी पति ने पत्नी की कर दी हत्या, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस।
उत्तरकाशी —: जनपद के मनेरी थाना क्षेत्र के बयाना गांव में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव निवासी विष्णु चौहान ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी वर्षा (28 वर्ष) की बेरहमी से हत्या कर दी।
यह ख़बर पढ़ें – प्रशासन के साथ हंगामे के बाद गंगोत्री यात्रा शुरू
घटनाक्रम
जानकारी के अनुसार वर्षा को धारदार हथियार और डंडों से बुरी तरह पीटा गया। उसके गले में दुपट्टा कसने और सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। घटना के बाद आरोपी विष्णु मौके से फरार हो गया।
अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
बताया गया कि वर्षा की बड़ी जेठानी ने उसे बाथरूम में बेसुध पाया। तुरंत परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
परिवार का आरोप
मृतका के मायके वालों का आरोप है कि विष्णु आए दिन शराब पीकर वर्षा के साथ मारपीट करता था। करीब छह माह पहले भी उसने पत्नी को बुरी तरह पीटा था, जिसके बाद वर्षा मायके चली गई थी। बाद में पंचायत और परिजनों के समझौते के बाद वह ससुराल लौटी थी।
दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया
वर्षा अपने पीछे दो मासूम बच्चों (6 और 7 वर्ष) को छोड़ गई है। परिवार और गांव में मातम का माहौल है। परिजन आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
यह ख़बर पढ़ें – अंग्रेजी माध्यम से तनाव बीटेक के छात्र ने की आत्महत्या
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही विष्णु को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Alright, betvnd8, what’s the verdict? I’m looking for a new site. Are the bonuses any good? Good games? Lay it on me! Read more here: betvnd8