slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
राजधानी में बादल फटने से जन जीवन अस्तव्यस्त -
Tranding

राजधानी में बादल फटने से जन जीवन अस्तव्यस्त

सहस्रधारा में बादल फटा, मलबे में फंसे लोग सुरक्षित निकाले गए

वह नारी जिसने पर्यावरण के लिए ना मात्र क़दम उठाया बल्कि एक आंदोलन को जन्म दिया, गौरा देवी वह नारी जिसने चिपको आंदोलन की शुरुआत की।

देहरादून —: सहस्रधारा क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे बादल फटने से भारी तबाही मच गई। कार्डीगाड़ गाँव के पास अचानक तेज बारिश के साथ आए मलबे ने मुख्य बाजार में भारी नुकसान पहुंचाया। घटना के चलते कई होटल और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।

यह ख़बर पढ़ें – कनखल में दिनदहाड़े युवकों ने की फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मलबे के साथ तेज धारा बाजार की ओर बहती चली गई, जिससे करीब 2 से 3 बड़े होटल और 7 से 8 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दौरान लगभग 100 लोग मलबे में फंस गए थे, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से सभी को सुरक्षित स्थानों पर निकाल लिया गया।

आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर भेज दी गई हैं। हालांकि, रास्तों पर भारी मलबा जमा होने से राहत और बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मशीनें लगातार मलबा हटाने और रास्ता खोलने में जुटी हुई हैं।

बताया जा रहा है कि इस घटना में एक-दो लोगों के लापता होने की आशंका जताई गई है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं, आईटी पार्क क्षेत्र के पास भी मलबा बहता हुआ देखा गया, जिससे सॉन्ग नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

यह ख़बर पढ़ें – मानसून के बाद आज से दोबारा हेली सेवा शुरू

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी बड़े जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

One thought on “राजधानी में बादल फटने से जन जीवन अस्तव्यस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top