राज्य के 25 वर्ष पूरे होने पर राजधानी देहरादून में मनाया गया गौरवशाली पर्व, शौर्य, संस्कृति और विकास की झलक दिखी परेड में।
यहाँ पढ़ें गढ़वाल वीरांगना तीलु रौतेली की जीवन गाथा
देहरादून – उत्तराखंड आज अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर चुका है। इस अवसर पर पूरे राज्य में रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। राजधानी देहरादून के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित मुख्य राज्य समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
यह ख़बर पढ़ें – आपसी विवाद को लेकर मकान मालिक ने कर दी युवती की हत्या
कार्यक्रम की शुरुआत राज्यगीत ‘जय जय उत्तराखंड’ से हुई, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस, पीएसी, एनडीआरएफ और छात्र कैडेट्स की भव्य परेड की सलामी ली। परेड में राज्य की सैन्य परंपरा, सांस्कृतिक विविधता और विकास यात्रा की झलक देखने को मिली।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि “पिछले 25 वर्षों में उत्तराखंड ने विकास की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। हमारी सरकार राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अपने संबोधन में राज्य के जवानों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के योगदान की सराहना की और कहा कि उत्तराखंड की पहचान वीरता, संस्कृति और प्रकृति से जुड़ी हुई है।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक दलों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकनृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। परेड के बाद “उत्तराखंड गौरव यात्रा” नामक झांकियों में राज्य की प्रमुख उपलब्धियाँ और पर्यटन स्थलों की झलक प्रस्तुत की गई।
यह ख़बर पढ़ें – ट्रेक्टर ट्रॉली ने मारी टक्कर युवक की मौत
इस दौरान कैबिनेट मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, सेना और पुलिस के उच्चाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। राजधानी के साथ-साथ राज्यभर में भी स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, झांकियाँ और सांस्कृतिक आयोजन हुए।

Anyone had some wins on ff555bet? I’m thinking of giving it a try. The layout looks alright, and I’m always on the lookout for new bonuses!