नंदा नगर की उपेक्षित समस्याओं को लेकर उक्रांद की जन जागरण रैली 21 दिसंबर को।
चमोली – उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा जनपद चमोली के सीमांत ब्लॉक नंदा नगर से एक जन जागरण रैली निकाली जा रही है। रैली का उद्देश्य उन गंभीर समस्याओं को सामने लाना है जिन्हें स्थानीय जनता के अनुसार सरकार लगातार अनदेखा कर रही है।
यह ख़बर पढ़ें – बुलेरो जा गिरी गहरी खाई में चालक की दर्दनाक मौत
सरकारी घोषणाएँ केवल कागज़ों तक सीमित हैं जबकि जमीनी स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। इसी उपेक्षा ने जनता के भीतर गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है।
1. क्षेत्र की प्रमुख समस्याएँ जिन्हें तुरंत समाधान की आवश्यकता
- सड़क निर्माण में लम्बी देरी
- नंदप्रयाग से नंदा नगर तक डेढ़ लेन सड़क वर्षों से अधूरी है।
- निर्माण में देरी के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
- कई गाँव आज भी सड़क संपर्क से वंचित हैं।
2. जल जीवन मिशन की विफलता
- कई गाँवों में अब तक नलों में पानी नहीं पहुँच पाया है।
- ग्रामीण प्रतिदिन पेयजल संकट से जूझ रहे हैं, जिससे सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लग रहा है।
3. आपदा पीड़ित परिवारों की बदहाल स्थिति
- आपदा प्रभावितों का विस्थापन आज तक नहीं हो पाया।
- राहत और मुआवजा राशि का वितरण अधर में अटका हुआ है।
4. शिक्षा व्यवस्था की अनदेखी
- नंदा नगर महाविद्यालय में महत्वपूर्ण विषयों का अभाव है।
- विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग की स्थापना अब तक नहीं हो पाई।
- शिक्षकों की भारी कमी से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित है।
- महाविद्यालय तक पहुँचने के लिए उचित सड़क मार्ग न होना स्थिति को और गंभीर बनाता है।
5. स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल
- उप जिला स्वास्थ्य केंद्र घोषित होने के बावजूद—
- डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट, सफाई कर्मी, रेडियोलॉजिस्ट और लैब तकनीशियन जैसे आवश्यक कर्मचारी उपलब्ध नहीं।
- CT Scan, MRI, Ultrasound, X-Ray, ECG जैसी अत्यावश्यक मशीनों का अभाव।
- बेड सुविधा भी अपर्याप्त।
- इन हालातों ने सरकार की नीयत और कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
उक्रांद की सरकार को चेतावनी
उत्तराखंड क्रांति दल ने कहा है कि यदि सरकार अब भी क्षेत्र की समस्याओं की अनदेखी करती रही, तो बड़ा जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। स्थानीय लोग अब समाधान के लिए मुखर होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।
“कोदा–झंगरो खाएंगे, अब उत्तराखंड राज्य को संवारेंगे”
यह ख़बर पढ़ें – घास काटती महिला पर बोल्डर गिरने से हुई मौत
रैली का नेतृत्व
यह जन जागरण रैली उक्रांद के केंद्रीय प्रवक्ता, इं. अंकेश भंडारी के नेतृत्व में 21 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। साथ ही यह कार्यकर्ता मौजूद रहे – देवेंद्र कुमार , अनुज बिष्ट , सुनील नेगी ,सुनील खनेडा, राहुल पांडे , हीरा सिंह, कुंवर दानू , राहुल बिष्ट ,अर्जुन भंडारी प्रदीप भंडारी

Alright folks, just had a spin on tai99win. Not bad, not bad at all! The games are slick and the site’s easy to navigate. Definitely worth checking out for a bit of casual fun!
Exploring roulette strategies always brings fresh insights, and finding the right tools can make all the difference. I recently used the AI Grammar Checker to refine my analysis – a small but powerful example of how AI can enhance precision in any field.
Trying to land some big wins at xx88win! Website looks clean, and the signup process was a breeze. Let’s see if I can break the bank! xx88win