slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
सीएम धामी ने सम्मानित कर किया टिहरी एग्रो का समापन -

सीएम धामी ने सम्मानित कर किया टिहरी एग्रो का समापन

टिहरी झील बनी साहसिक खेलों का केंद्र, देश-विदेश के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

वह नारी जिसने पर्यावरण के लिए ना मात्र क़दम उठाया बल्कि एक आंदोलन को जन्म दिया, गौरा देवी वह नारी जिसने चिपको आंदोलन की शुरुआत की।

टिहरी गढ़वाल – उत्तराखण्ड के टिहरी जिले में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एक्रो फेस्टिवल और एसआईसी (SIC) प्रतियोगिता का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। समाप समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

11 देशों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

यह ख़बर पढ़ें – गहरी खाई में जा गिरा वाहन 2 की चली गई ज़िंदगी

चार दिवसीय इस आयोजन में भारत सहित 11 देशों के 57 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने पैराग्लाइडिंग, एक्रोबेटिक फ्लाइंग और एसआईसी से जुड़े रोमांचक करतबों का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। टिहरी झील के आसपास का क्षेत्र इस दौरान साहसिक खेलों के रंग में रंगा नजर आया।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय आयोजन उत्तराखण्ड को एडवेंचर टूरिज्म के वैश्विक मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाने में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन और खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकें।

 प्रदर्शनी के दौरान हुआ हादसा, सभी सुरक्षित

कार्यक्रम के दौरान पैराग्लाइडिंग की एक प्रदर्शनी उड़ान के समय दो पायलट अनियंत्रित होकर टिहरी झील में गिर गए। हालांकि, एसडीआरएफ और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्राथमिक जांच में किसी भी प्रकार की गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है।

विकास योजनाओं का भी हुआ लोकार्पण

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टिहरी विधानसभा क्षेत्र की कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम में वन मंत्री सुबोध उनियाल, स्थानीय विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, पर्यटन विभाग के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

एडवेंचर टूरिज्म की नई पहचान बना टिहरी

यह ख़बर पढ़ें – कमरे में लटका मिला 12 वर्षीय छात्र का शव

एक्रो फेस्टिवल के सफल आयोजन से टिहरी झील क्षेत्र को एडवेंचर स्पोर्ट्स और पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में नई पहचान मिली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top