slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों को मिलेंगे नए डॉक्टर -

दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों को मिलेंगे नए डॉक्टर

उत्तराखण्ड स्वास्थ्य विभाग को मिले नए 220 डॉक्टर, ज़ल्द होगी पहाड़ी एवं दुर्गम क्षेत्रों में नियुक्ति। 

यह ख़बर पढ़ें – बद्रीनाथ जा रही बस, बाल बाल बची यात्रियों की जान

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्साधिकारी बैकलॉग भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इन सभी चयनित डॉक्टरों को जल्द ही राज्य के दूरस्थ और पहाड़ी जिलों में नियुक्त किया जाएगा। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने पीएमएचएस संवर्ग के तहत 276 रिक्त बैकलॉग पदों का अधियाचन बोर्ड को भेजा था। 27 फरवरी 2025 को इन पदों को भरने की स्वीकृति मिली और 7 से 20 मई तक साक्षात्कार आयोजित किए गए। हालांकि, कुछ आरक्षित वर्गों में उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण 56 पद अभी भी खाली रह गए हैं।

यह ख़बर पढ़ें – मानवाधिकार आयोग के पुनर्गठन पर राज्य सरकार की मंज़ूरी

क्या कहा स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि इन 220 डॉक्टरों की तैनाती दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों में की जाएगी। इससे इन इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती मिलेगी। विशेषकर चारधाम यात्रा के दौरान ये नियुक्तियाँ अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगी। इन दिनों राज्य में चारधाम यात्रा चरम पर है और प्रदेश में हर दिन हजारों श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। इस भीड़भाड़ और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में डॉक्टरों की भारी कमी एक बड़ी चुनौती बनकर उभर रही थी। इन 220 नए चिकित्सकों की नियुक्ति से न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि स्थानीय ग्रामीण आबादी को भी स्थायी स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकेंगी।

2 thoughts on “दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों को मिलेंगे नए डॉक्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top