slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
अस्पताल में उपचार के दौरान 43 वर्षीय महिला की मौत -

अस्पताल में उपचार के दौरान 43 वर्षीय महिला की मौत

अस्पताल में उपचार के दौरान 43 वर्षीय महिला की मौत

सहसपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लग्जरी कार की टक्कर से घायल कालसी निवासी महिला पूनम (43) पत्नी जग्गू ने दुर्घटना के तीसरे दिन अस्पताल में दम तोड़ दिया। कार विकासनगर क्षेत्र के किसी व्यापारी की बताई जा रही है।

यह ख़बर पढ़ें – उत्तराखण्ड आबकारी विभाग शराब माफियाओं की नकेल कसने को तैयार

चार जून को कालसी की इंद्रा कॉलोनी निवासी जग्गू (45) और उनकी पत्नी पूनम (43) बाइक से फतेहपुर की ओर जा रहे थे। जीआईसी फतेहपुर के पास एक लग्जरी कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए धूलकोट स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। उपचार के दौरान शुक्रवार को पूनम की मौत हो गई। 

यह ख़बर पढ़ें – किन्नरों की ज़बरन वसूली पर कार्यवाही जी आवश्यकता

थाना प्रभारी सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पति की कालसी ब्लॉक के पास चाय की दुकान है। बताया कि कार विकासनगर क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

One thought on “अस्पताल में उपचार के दौरान 43 वर्षीय महिला की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top