slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, कारणों का पता लगा रही पुलिस -

प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, कारणों का पता लगा रही पुलिस

युवती ने फाँसी लगा कर दी अपनी जान, उसके कुछ देर बाद प्रेमी ने भी कर ली आत्महत्या।

यह ख़बर पढ़ें – नाबालिग लड़की से करता था दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खिला दी दवा हालत गंभीर

रुद्रप्रयाग -: ट्रांजिट कैम्प में एक युवती ने संदिग्ध हालातों में फांसी लगाकर जान दे दी। युवती की मौत के कुछ देर बाद गुड़गांव में रह रहे उसके प्रेमी ने भी सुसाईड कर लिया। ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर पढ़ें – अपहरण कर नाबालिग के साथ करता था दुष्कर्म, पुलिस से बचने के लिए घूमता था अलग अलग शहर

जानकारी के मुताबिक जगदीशपुर दिनेशपुर 18 वर्षीय खुशबू सरकार पुत्री विनय सरकार यहां ट्रांजिट कैंप की राजा कालोनी में अपनी मां के साथ रह कर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। मंगलवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि खुशबू कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी हुई है।मौके पर एसआई विजय कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर पता चला है कि युवती की मौत के कुछ देर बाद गुड़गांव में रहकर नौकरी कर रहे युवती के प्रेमी अनीस ने भी सुसाईड कर लिया। बताया जाता है कि सुसाईड से पहले दोनों ने फोन पर बात की थी। अनीस मूल रूप से भूड़िया कालोनी थाना बहेड़ी का रहने वाला था। मृतका 11वीं पास थी। उसका एक छोटा भाई है। मृतका की मां मजदूरी करती है जबकि उसके पिता गांव में रह कर मजदूरी करते हैं। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने बताया कि कमरा अंदर से  बंद था और खुशबू गले में चुन्नी बांध कर फांसी लगाई थी। मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि खुशबू की शादी तय हो गई थी।

यह ख़बर पढ़ें – उत्तराखण्ड कैबिनेट ने लिए छः महत्वपूर्ण निर्णय

पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया हैं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम हाउस पर समाजसेवी सुशील गावा समेत तमाम लोगों ने पहुंचकर मृतका के परिजनों को ढांढस बंधाया।

One thought on “प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, कारणों का पता लगा रही पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top