ऋषिकेश गंगोत्री हाइवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, कई यात्री घायल।
यह ख़बर पढ़ें – सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवतियां एक युवक हिरासत में.
टिहरी गढ़वाल -: थाना क्षेत्र छाम में गुरुवार को ऋषिकेश गंगोत्री हाइवे पर दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें कई यात्री घायल हो गए हैं तीन यात्री हायर सेंटर रेफर।
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर -नोएडा के कार सवार यात्री गंगोत्री- यमुनोत्री से यात्रा कर केदारनाथ -बदरीनाथ धाम जा रहे थे। अचानक सरोट मंदिर के पास टैंपो (HR55 AN 9647) और कार(UP12 BN 3833) में आमने सामने से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में किया कार सवार सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची छाम थाना पुलिस के द्वारा 108 की सहायता से दुर्घटना में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छाम पहुंचाया गया। जिसमें से तीन यात्रियों को रेफर किया गया है।
यह ख़बर पढ़ें – बद्रीनाथ से लौट रही यात्रियों की बस में लगी आग, पुलिस ने समय रहते कर लिया काबू
रेफर किए गए यात्री
- सचिन(40) निवासी नोएडा
- शौर्य (23) बर्ष निवासी नोएडा
- प्रवीन (38) बर्ष निवासी मुजफ्फरनगर
अन्य घायल
- यश(09) निवासी मुजफ्फरनगर
- सृष्टि (21 ) निवासी मुजफ्फरनगर
- गरिमा( 38) निवासी नोएडा
- सुलेखा(48) निवासी मुजफ्फरनगर