slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
आत्मनिर्भर बनती महिलाएं! महिलाओं के लिए बन रही प्रेरणा -
Tranding

आत्मनिर्भर बनती महिलाएं! महिलाओं के लिए बन रही प्रेरणा

आत्मनिर्भर बनती महिलाएं! महिलाओं के लिए बन रही प्रेरणा।

यह ख़बर पढ़ें – सात दशक का इंतज़ार हुआ ख़त्म! ठांगधर थौलधार लिंक रोड़ का कार्य हुआ शुरू

टिहरी गढ़वाल -: थौलधार विकासखण्ड क्षेत्रांतर्गत बण्ड़वाल गाँव से महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। बण्ड़वाल गाँव स्थित मोलधार कस्बेमें महिलाओं द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह सगंठन ( एकता ग्राम संगठन बण्ड़वाल गाँव ) द्वारा संचालित नागराज स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष मंजू देवी के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भरता की प्रेरणा देने के लिए मधुमक्खी पालन की शुरुआत की गई, जो कि पूरे गाँव की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की प्रेरणा देने में योगदान देगा।

नागराज स्वयं सहायता समूह का मधुमक्खी पालन प्लांट|Hiwanlikanthi

एकता ग्राम संगठन की अध्यक्ष बबली देवी का कहना है – 

एकता ग्राम संगठन की अध्यक्ष श्रीमती बबली देवी जी का कहना है कि आज की महिलाएं आधुनिक युग में जीने लगीं हैं और आज की महिलाएं समाज में अपने क़दमों पर खड़ी हो सकती है, आज की महिलाएं आत्मनिर्भर बन कर समाज को आईना दिखाने में सक्षम हैं। इसी कड़ी को आगे जोड़ते हुए हमारे संगठन के नागराज समूह की अध्यक्ष श्रीमती मंजू देवी ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता की प्रेरणा देने के लिए मधुमक्खी पालन की शुरुआत की है, जो कि आगे चल कर आय का साधन बन जाएगा।

नागराज स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष मंजू देवी का कहना है – 

नागराज स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती मंजू देवीका कहना है कि आज महिलाएं चाँद तक जा रही हैं बोर्डर पार दुश्मनों को धूल चटा रही है, तो क्या हम गाँव में रहकर आत्मनिर्भर बन कर क्यों नहीं रह सकती हैं।आज की महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए जब सरकार भी हमको सहयोग कर रही है तो हम आत्मनिर्भर बन कर आय का साधन क्यों नहीं बना सकती हैं, हम चाहते हैं कि हर महिला आत्मनिर्भर बने।

यह ख़बर पढ़ें – मकान की दीवार ढहने से परिवार के सभी सदस्यों की हो गई मौत! 

नागराज स्वयं सहायता समूह के मधुमक्खी पालन प्लांट पर श्रीमती बबली देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी, गीता देवी, संध्या जड़धारी, पूजा सकलानी के साथ श्री विरेन्द्र प्रसाद भट्ट, सीताराम भट्ट एवं सुरेन्द्र सिंह जड़धारी आदि उपस्थित रहे।

Back To Top