slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
बारिश व आपदा का अलर्ट ज़ारी सभी डीएम रहे अलर्ट: CM -

बारिश व आपदा का अलर्ट ज़ारी सभी डीएम रहे अलर्ट: CM

उत्तराखंड में अगले चार दिन भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट, सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश।

उत्तराखण्ड की वीरांगना जिसने मात्र 15 वर्ष की आयु में दुश्मनों को चटाई धूल, पढ़ें वीरांगना तीलु रौतेली की जीवनी।

देहरादून —: उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर कहर बरपाने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले चार दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं। इस संबंध में आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर सतर्कता बरतने और तैयारियां मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

यह ख़बर पढ़ें – मुख्यमंत्री बदलने की अफवाह तीन पर मुक़दमा दर्ज़

369% अधिक बारिश, खतरे की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में बीते 24 घंटों में सामान्य से 369 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। बागेश्वर में लगभग 2000% अधिक, चमोली में 1290% अधिक और रुद्रप्रयाग में 500% अधिक वर्षा हुई है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन, सड़क बाधित और नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुँच गया है।

प्रभावित जिले और अलर्ट

  • रेड अलर्ट : देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर
  • ऑरेंज अलर्ट : नैनीताल, पिथौरागढ़, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी आदि
  • येलो अलर्ट : शेष जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी

सरकार के निर्देश

यह ख़बर पढ़ें – कांग्रेस नेता हरक सिंह का भाजपा पर वार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नदी-नालों के किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए। सभी बांधों और बैराजों पर 24 घंटे निगरानी रखने, सड़कों पर मलबा हटाने और आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट मोड में रखने के आदेश दिए गए हैं।

लोगों से अपील

  • नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें।
  • अनावश्यक यात्रा से बचें।
  • प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम की एडवाइजरी का पालन करें।

यह ख़बर पढ़ें – भूस्खलन की तेज़ आवाज़ के साथ लोगों में मची भगदड़

मौसम विभाग ने साफ कहा है कि 31 अगस्त से 2 सितंबर तक हालात बेहद गंभीर रह सकते हैं। इसके बाद भी 5 सितंबर तक तेज बारिश और गरज-चमक का दौर ज़ारी रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top