Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388
बागेश्वर में पानी का कहर जन जीवन अस्तव्यस्त, घरों में पानी और मलबा -

बागेश्वर में पानी का कहर जन जीवन अस्तव्यस्त, घरों में पानी और मलबा

बागेश्वर जिले में भारी बारिश के कारण तबाही मची है। कई घरों में मलबा घुस गया है। कपकोट में आपदा जैसे हालात हैं रेवती घाटी का संपर्क टूट गया है। खारबगड़ में भूस्खलन से गांव को खतरा है। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

यह ख़बर पढ़ें – रात भर बरसा पानी फिर दिखाया अपना कहर, राजधानी में दो मंजिला मकान ढह गया

बागेश्वर -: मानसून झूम कर बरस रहे हैं, गांव से लेकर नगर तक के घरों में मलबा तथा पानी भर गया है। मलबा तथा बोल्डर गिरने से 35 सड़कें आवागमन के लिए प्रभावित हो गईं हैं। पानी, बिजली, संचार सेवाएं भी पटरी से उतरने लगीं हैं। लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

वर्षा किे कारण कठायतबाड़ा वार्ड में कंट्रीवाइड के समीप लोगों के घर तालाब में बदल गए हैं। घरों में रखा सामान आदि भीग कर खराब हो गया है। उन्होंने जिला प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। नगर पालिका के मंडलसेरा वार्ड में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। कई घरों में सामान आदि खराब हो गया है। मकानों को भी खतरा बना हुआ है। रास्ते, सड़क, गली लबालब पानी से भरे हुए हैं। लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं।

स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है। उन्होंने जिला प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। कहा कि वर्षा के पानी की निकासी की ठोस व्यवस्था नहीं हो सकी है।

यह ख़बर पढ़ें – भारी बारिश के कारण रोकी गई 24 घण्टों के लिए चारधाम यात्रा

जनप्रतिनिधियों पर भी प्रहार किया है। कहा कि वह वोट मांगने आते हैं। बड़े-बड़े दावे करते हैं। लेकिन मंडलसेरा की जनता जलभराव का दंश झेल रही है।

सबसे पहले अपडेट पाने के लिए हमारे वॉट्सएप चैनल को फ़ॉलो करें – Hiwanlikanthi whatsapp channel 

One thought on “बागेश्वर में पानी का कहर जन जीवन अस्तव्यस्त, घरों में पानी और मलबा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *