slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
भूस्खलन ने ढाया सेना पर कहर -

भूस्खलन ने ढाया सेना पर कहर

सिक्किम के उत्तरी इलाकों में दो दिन से मूसलधार बारिश के बाद भयंकर भूस्खलन ने कहर ढाया है। चाटेन क्षेत्र में सेना के जवानों पर पहाड़ टूटा—हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मुनीश ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखड़ा इस आपदा में शहीद हो गए। सेना ने बताया है कि अभी छह जवानों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मौसम की बेरुखी के बीच राहत दल लगातार जूझ रहा है। घटनास्थल चाटेन में बचाव अभियान अब भी जारी है। भारतीय सेना, आईटीबीपी, बीआरओ और स्थानीय प्रशासन मिलकर राहत कार्य में लगे हुए हैं। लगातार बारिश और ज़मीन की फिसलन के बावजूद जवानों का जज़्बा डगमगाया नहीं है।

लापता अधिकारी एवं पर्यटकों की तलाश ज़ारी 

भूस्खलन की चपेट में एक और दिल तोड़ने वाली घटना सामने आई है। लेफ्टिनेंट कर्नल प्रीतपाल संधू, उनकी पत्नी आरती संधू, बेटी अमायरा, सूबेदार धर्मवीर, सिपाही सैनुदीन पी.के. और सिपाही सुनीलल भी लापता हैं। इस परिवार के लिए खोजबीन तेज़ कर दी गई है।

प्रशासन पुरजोर कोशिश में लगी हुई

मंगन के डीएम अनंत जैन ने बताया कि सभी पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। लापता लोगों की तलाश हरसंभव साधनों से की जा रही है। सेना, पुलिस, NDRF और स्थानीय टीमें चौबीसों घंटे जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top