युवाओं के आंदोलन की अनदेखी और भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस कार्रवाई न होने से जताई नाराज़गी।
उत्तरकाशी —: उत्तरकाशी जिले के भाजपा नेता अभिषेक जगुरी ने हाल ही में UKSSSC भर्ती परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले के विरोध में पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने युवाओं के आंदोलन को नजरअंदाज किया और भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
यह ख़बर पढ़ें – सीएम धामी बोले सीबीआई जाँच से परहेज़ नहीं
जगुरी ने कहा कि सरकार ने परीक्षा में धांधली करने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे युवाओं में निराशा और आक्रोश बढ़ गया। उनका यह कदम राज्यभर में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच आया है।
इससे पहले, UKSSSC भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की खबर के बाद छात्रों ने देहरादून, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली, कर्णप्रयाग और उत्तरकाशी जैसे प्रमुख शहरों में विरोध प्रदर्शन किए। छात्र परीक्षा रद्द करने, CBI जांच कराने और UKSSSC अधिकारियों के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासन की कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि हाल ही में हुई गिरफ्तारियों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई से सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट है।
इसी बीच कुछ भाजपा समर्थक कॉलेजों के छात्रों को मुख्यमंत्री कार्यालय में बुलाकर परीक्षा परिणामों की शीघ्र घोषणा की मांग करने के आरोप भी सामने आए। इन छात्रों ने दावा किया कि परीक्षा निष्पक्ष तरीके से आयोजित की गई थी।
यह ख़बर पढ़ें – घंटाघर के पास ट्रांसफार्मर फटा, कई इलाकों में बिजली गुल
इस घटना ने पेपर लीक मामले में भाजपा की भूमिका को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

MB88vipcode looks pretty promising, good welcome bonus! The site layout is clean and easy to navigate. Give them a try, can’t hurt! Find them here: mb88vipcode