slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष गिरफ़्तार -

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष गिरफ़्तार

हरिद्वार से दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आई है जहाँ माँ को भगवान का दर्जा दिया जाता है वहीं हरिद्वार की भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष ने अपनी नाबालिक बेटी का अपने बॉयफ्रेंड व अन्य लोगों से यौन शोषण कराया

क्या है पूरा मामला

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष का अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा था। उसकी 13 साल की बेटी करीब एक महीने से अपने पिता के साथ रहती आ रही है।

कुछ दिन से बेटी के गुमसुम होने पर पिता ने उससे बातचीत की। तब बेटी ने बताया कि उसकी मां ने अपने ब्‍वॉयफ्रेंड सुमित पटवाल समेत अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराया है। पुलिस की शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपित माँ को गिरफ्तार कर लिया है।

यह ख़बर पढ़ें – रत गाँव में निर्माणाधीन वैली ब्रिज अचानक टूट गया

आरोपित माँ को पुलिस ने हरिद्वार में सुमित पटवाल के होटल से गिरफ्तार किया है। सुमित ने हरिद्वार शिवमूर्ति चौक के पास लीज पर एक होटल लिया हुआ है। पति से विवाद के बाद माँ भी इसी होटल में रह रही थी।

वहीं, पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसकी माँ कई बार घूमने के बहाने उसे सुमित पटवाल के साथ वृंदावन समेत अन्य जगहों पर लेकर गई। आरोप है कि वहां भी सुमित पटवाल व अन्य व्यक्तियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह ख़बर पढ़ें – यू ट्यूबर जसबीर सिंह देश द्रोह के अपराध में गिरफ़्तार

हरिद्वार के भाजपा जिला अध्यक्ष ने क्या कहा

हरिद्वार भाजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि संबंधित नेत्री की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता निरस्त की गई है‌।

2 thoughts on “भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष गिरफ़्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top