slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
लापता चल रहे सैमसंग के मैनेजर का शव बरामत -

लापता चल रहे सैमसंग के मैनेजर का शव बरामत

लापता सैमसंग कंपनी के मैनेजर का जंगल में मिला शव, इलाके में सनसनी

वह नारी जिसने पर्यावरण के लिए ना मात्र क़दम उठाया बल्कि एक आंदोलन को जन्म दिया, गौरा देवी वह नारी जिसने चिपको आंदोलन की शुरुआत की।

हल्द्वानी (नैनीताल) –उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक बेहद दुखद और रहस्यमयी मामला सामने आया है। सैमसंग कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत दीपक जोशी का शव कालाढूंगी क्षेत्र के जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला है। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह ख़बर पढ़ें – ग्राम प्रधान के भाई को गोली मार कर की हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय दीपक जोशी हल्द्वानी के कमलुवागांजा रोड स्थित संगम विहार कॉलोनी (देवपुर) के निवासी थे। वह जज फार्म स्थित सैमसंग होम अप्लायंसेज डीलरशिप में मैनेजर के रूप में कार्यरत थे। बीते 1 फरवरी की शाम करीब 5 बजे दीपक घर से मोटरसाइकिल लेकर निकले थे, लेकिन इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।

जब देर रात तक दीपक घर नहीं लौटे और मोबाइल फोन भी बंद मिला, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। अगले दिन मुखानी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस उनकी खोजबीन में जुट गई।

बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कालाढूंगी के भाखड़ा जंगल में एक शव पेड़ से लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान दीपक जोशी के रूप में की। शव मिलने की खबर से परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

बताया जा रहा है कि दीपक विवाहित थे और उनके दो छोटे बच्चे हैं। परिवार का कहना है कि दीपक का किसी से कोई विवाद नहीं था, ऐसे में यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

यह ख़बर पढ़ें – हरिद्वार दौरे पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस

इस घटना के बाद से क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और किसी भी तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top