slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
गौरीकुंड हाइवे पर वाहन पर गिरा बोल्डर दो की मौत -

गौरीकुंड हाइवे पर वाहन पर गिरा बोल्डर दो की मौत

मुनकटिया भूस्खलन ज़ोन में हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, सोनप्रयाग अस्पताल में भर्ती।

उत्तराखण्ड की वीरांगना जिसने मात्र 15 वर्ष की आयु में दुश्मनों को चटाई धूल, पढ़ें वीरांगना तीलु रौतेली की जीवनी।

रुद्रप्रयाग —: जिले में सोमवार, 1 सितंबर 2025 को गौरीकुंड हाईवे पर मुनकटिया के पास बड़ा हादसा हो गया। सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रहे एक यात्री वाहन पर अचानक भारी बोल्डर गिर गया।

यह ख़बर पढ़ें – स्यानाचट्टी में आपदा के हालात, यमुना में बनी झील

इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक़्त वाहन में कुल 11 लोग सवार थे।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सोनप्रयाग अस्पताल ले जाया गया, जहां से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान

यह ख़बर पढ़ें – पिथौरागढ़ में एनएचपीसी पावर हाउस की सुरंग में भूस्खलन

  • रीता (30 वर्ष), पत्नी उदय सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, उत्तरकाशी
  • चंद्र सिंह (50 वर्ष), पुत्र कलम सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, उत्तरकाशी

घायल यात्री

  • नवीन सिंह रावत (35 वर्ष) – रेफर
  • ममता (29 वर्ष) – रेफर
  • प्रतिभा (25 वर्ष) – सोनप्रयाग अस्पताल में उपचाररत

इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। भारी बारिश के कारण लगातार पहाड़ों से मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं। मौसम विभाग ने पहले ही कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया था।

यह ख़बर पढ़ें – भू धंसाव की चपेट में नंदानगर लोगों को किया स्थानांतरित

प्रशासन यात्रियों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top