चमोली में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा।
यह ख़बर पढ़ें – सीएम धामी ने लगाया हेली सेवा पर सोमवार तक रोक।
चमोली -: रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। कुलसारी-ढालू- मोणा मोटर मार्ग पर गुमता टनोली तोक के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब डेढ़ बजे कार(uk 11TA 3880 ऑल्टो) अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से लगभग 250 मीटर नीचे जा गिरी। वाहन में दो लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान दर्शन राम(54) पुत्र स्तुती राम निवासी ग्राम -पास्तोली थराली और दिनेश चन्द्र जोशी(60) पुत्र बलराम जोशी निवासी ग्राम नैल थराली के रूप में हुई है।
2 thoughts on “चमोली में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा! दो लोगों की मौत”