कनखल में दिनदहाड़े हवाई फायरिंग, सीसीटीवी में क़ैद हुए आरोपी युवक।
हरिद्वार —: जिले के कनखल थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों ने कई जगहों पर हवाई फायरिंग कर सनसनी फैला दी। घटना का पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
यह ख़बर पढ़ें – ऋषिकेश चंबा हाइवे पर मालवा आने मार्ग बाधित
जानकारी के अनुसार, तीन युवक बाइक पर सवार होकर जगजीतपुर पुलिया के पास पहुंचे। इस दौरान एक युवक बाइक से उतरा और मोबाइल की दुकान के पास हवाई फायरिंग कर दी। वहीं उसका साथी बाइक पर खड़ा होकर देखता रहा। इसके बाद युवक दोबारा बाइक पर बैठा और साथी के साथ वाल्मीकि बस्ती की ओर बढ़ गया। रास्ते में भी उन्होंने फायरिंग की और गाली-गलौज करते हुए फरार हो गए।
स्थानीय लोगों में घटना के बाद दहशत का माहौल है। सीसीटीवी फुटेज में तीनों आरोपी स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिग हो सकते हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर उनकी पहचान शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह ख़बर पढ़ें – मानसून के बाद आज से दोबारा हेली सेवा शुरू
लगातार गश्त बढ़ा दी गई है और इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

So, 992bet8… Gave it a try. Not a bad experience overall! Registration was pain-free, and I like the layout. If you’re looking for a fresh place to try your luck, this might be it. Remember, moderation is key! 992bet8