slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान चली गोलियाँ, एक घायल -

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान चली गोलियाँ, एक घायल

मतदान स्थल के बाहर दो गुटों में भिड़ंत के बाद चली गोलियां, अफरा-तफरी के बीच घायल सदस्य अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा।

उत्तराखण्ड की वीरांगना जिसने मात्र 15 वर्ष की आयु में दुश्मनों को चटाई धूल, पढ़ें वीरांगना तीलु रौतेली की जीवनी।

नैनीताल —: जिले के बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान गुरुवार सुबह मतदान स्थल के बाहर अचानक गोलीबारी की घटना ने पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी। घटना में एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के पैर में गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

यह ख़बर पढ़ें – धराली आपदा कारणों की जाँच को टीम पहुँची घटना स्थल

कैसे हुआ विवाद

सुबह मतदान की प्रक्रिया शुरू होते ही ब्लॉक कार्यालय के पास दो गुटों के समर्थकों के बीच तीखी कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे चलने लगे और इसी बीच तीन राउंड फायरिंग की गई। एक गोली पास खड़े क्षेत्र पंचायत सदस्य के पैर में लग गई, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।

घायल का उपचार

यह ख़बर पढ़ें – अल्मोड़ा क्वारा के पास भूस्खलन, यातायात मार्ग बाधित

घायल सदस्य को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है।

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप

यह ख़बर पढ़ें – चालक की सूझ बूझ से टला बड़ा हादसा, सभी यात्री सुरक्षित

घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस फायरिंग को “सोची-समझी साजिश” बताया और आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष ने चुनाव में खलल डालने के लिए यह हमला किया। वहीं भाजपा समर्थकों ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और भीड़ को नियंत्रित किया। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि गोली चलाने वालों की पहचान की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस बल बढ़ा दिया गया है।

मतदान ज़ारी 

यह ख़बर पढ़ें – कर्नल अजय कोठियाल के ज़िम्मे धारली पुनर्वास

हिंसा के बावजूद, सुरक्षा कड़ी करने के बाद मतदान प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया गया। पुलिस की कड़ी निगरानी में क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान कर रहे हैं।

One thought on “ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान चली गोलियाँ, एक घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top