देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में देर रात गोली चलने से मचा हड़कंप, आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम रवाना।
पढ़ें गढ़वाल की लक्ष्मीबाई वीरांगना तीलु रौतेली की जीवन गाथा
देहरादून -: राजपुर थाना क्षेत्र में मसूरी डाइवर्जन से कुछ ही दूरी पर स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर देर रात गोली चलने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना राजपुर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां एक युवक घायल अवस्था में मिला। घायल को एम्बुलेंस से तुरंत मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया।
यह ख़बर पढ़ें – थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी का निधन
घायल की पहचान संभव गुरुंग, पुत्र शिवराज गुरुंग, निवासी अनारवाला, देहरादून के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में पता चला कि संभव गुरुंग अपने कुछ साथियों के साथ रेस्टोरेंट में भोजन करने आया था। इसी दौरान वहां मौजूद दो युवकों और एक युवती से किसी बात पर विवाद हो गया।
विवाद रेस्टोरेंट के बाहर भी बढ़ गया और इसी बीच जब संभव के साथी मौके पर इकट्ठा हुए, तो दूसरे पक्ष के एक युवक ने डराने के इरादे से हवा में फायर कर दिया। गोली लगने से संभव गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह ख़बर पढ़ें – दहेज़ उत्पीड़न से नवविवाहिता ने की आत्महत्या
घटना की जानकारी मिलते ही घायल के परिजनों ने राजपुर थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को संभावित ठिकानों पर भेज दिया गया है।