slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
हेली दुर्घटनाओं के बाद नियमावली ज़ारी, अनुभवी पायलट ही उड़ान भर पाएंगे चारधाम में -
Tranding

हेली दुर्घटनाओं के बाद नियमावली ज़ारी, अनुभवी पायलट ही उड़ान भर पाएंगे चारधाम में

हेली दुर्घटनाओं पर नियमावली ज़ारी, अनुभवी पायलट ही उड़ान भर पाएंगे चारधाम में। 

यह ख़बर पढ़ें – पत्नी का गला रेतकर की हत्या! फिर ख़ुद को लगा कि फाँसी पुलिस जाँच में लगी हुई है

देहरादून -: आखिरकार हेली दुर्घटनाओं में 50 से अधिक मौत होने के बाद डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (डीजीसीए) कार्यालय सक्रिय हुआ है। डीजीसीए ने अब केदारनाथ धाम में हेली सेवाओं के संचालन के लिए नियम कड़े कर दिए हैं।

यह स्पष्ट किया गया है कि केवल मौसम साफ होने पर ही हेली सेवाओं का संचालन किया जाएगा। साथ ही मनमाने ढंग से हेली सेवाओं के संचालन पर नजर रखने के लिए यहां एक कंट्रोल रूप में बनाया जा रहा है। इसमें डीजीसीए, उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथारिटी (यूकाडा) और मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी तैनात रहेंगे।

यह ख़बर पढ़ें – उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने ज़ारी की परीक्षा तिथी

यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत आइआरसीटीसी की साइट से हेली यात्रा के टिकट बुक करने वालों को उड़ान में पहली प्राथमिकता दी जाएगी। हेलीकाप्टर वही पायलट चलाएंगे, जिन्हें पूर्व में केदारनाथ या इस तरह की घाटी में हेलीकाप्टर चलाने का व्यापक अनुभव होगा। सीईओ यूकाडा सोनिका ने बताया कि मंगलवार से हेली सेवाओं का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही संचालन के लिए नियमों को सख्त किया गया है।

  • मौसम साफ होने पर ही चारधाम में चलेगी हेली सेवा
  • घाटी मेंं हेली चलाने का अनुभव रखने वाले पायलेट ही चलाएंगे हेलीकाप्टर
  • उचित रखरखाव और संचालन योग्य हेलीकाप्टर को ही दी जाएगी उड़ान की अनुमति
  • आइसीआरटीसी की साइट से बुकिंग करने वाले यात्रियों को दी जाएगी प्राथमिकता

One thought on “हेली दुर्घटनाओं के बाद नियमावली ज़ारी, अनुभवी पायलट ही उड़ान भर पाएंगे चारधाम में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top