महिला के क़त्ल की है आशंका खेत में पड़ा मिला 50 वर्षीय महिला का शव, पुलिस जाँच में जुटी हुई।
यह ख़बर पढ़ें – संदिग्ध परिस्थित में मिला युवती का शव
हरिद्वार/लक्सर -: एक महिला का शव खेत से बरामद हुआ है। महिला की हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह निर्माणाधीन न्यायालय भवन के सामने से जंगल मे जा रही सड़क पर एक ट्यूबवैल के निकट खेत में एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली। जिस पर कोतवाल राजीव रौथान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
मृतका की पहचान सरोज (50 वर्ष) निवासी न्यू शिवपुरी लक्सर के रूप में हुई। मृतका के गले पर निशान मिले हैं। जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला विधवा है तथा उसके चार बच्चे हैं।
बताया गया कि महिला पैसों के लेन देन का कार्य करती थी। भगवानपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति पर महिला के करीब एक लाख रुपए उधार बताए गए हैं।
यह ख़बर पढ़ें – संगीत शिक्षक ने किया अपनी नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ़्तार
शनिवार शाम महिला उक्त व्यक्ति के साथ बाइक पर जाते देखी गयी है। रविवार को महिला का शव खेत से बरामद हुआ है।
One thought on “खेत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका”