slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
पत्नी को धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट -
Tranding

पत्नी को धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

शराबी पति ने पत्नी की कर दी हत्या, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस।

वह नारी जिसने पर्यावरण के लिए ना मात्र क़दम उठाया बल्कि एक आंदोलन को जन्म दिया, गौरा देवी वह नारी जिसने चिपको आंदोलन की शुरुआत की।

उत्‍तरकाशी —: जनपद के मनेरी थाना क्षेत्र के बयाना गांव में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव निवासी विष्णु चौहान ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी वर्षा (28 वर्ष) की बेरहमी से हत्या कर दी।

यह ख़बर पढ़ें – प्रशासन के साथ हंगामे के बाद गंगोत्री यात्रा शुरू

घटनाक्रम

जानकारी के अनुसार वर्षा को धारदार हथियार और डंडों से बुरी तरह पीटा गया। उसके गले में दुपट्टा कसने और सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। घटना के बाद आरोपी विष्णु मौके से फरार हो गया।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

बताया गया कि वर्षा की बड़ी जेठानी ने उसे बाथरूम में बेसुध पाया। तुरंत परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

परिवार का आरोप

मृतका के मायके वालों का आरोप है कि विष्णु आए दिन शराब पीकर वर्षा के साथ मारपीट करता था। करीब छह माह पहले भी उसने पत्नी को बुरी तरह पीटा था, जिसके बाद वर्षा मायके चली गई थी। बाद में पंचायत और परिजनों के समझौते के बाद वह ससुराल लौटी थी।

दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया

वर्षा अपने पीछे दो मासूम बच्चों (6 और 7 वर्ष) को छोड़ गई है। परिवार और गांव में मातम का माहौल है। परिजन आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

यह ख़बर पढ़ें – अंग्रेजी माध्यम से तनाव बीटेक के छात्र ने की आत्महत्या

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही विष्णु को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

One thought on “पत्नी को धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top