slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
मकान की दीवार ढहने से परिवार के सभी सदस्यों की हो गई मौत! -
Tranding

मकान की दीवार ढहने से परिवार के सभी सदस्यों की हो गई मौत! 

मकान की दीवार ढहने से परिवार के सभी सदस्यों की हो गई मौत! 

यह ख़बर पढ़ें – युवती से किया दुष्कर्म! मौका पा कर हुआ आरोपी फ़रार… पुलिस ने कड़ी तलाशी के बाद किया गिरफ़्तार

उत्तरकाशी -: जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर एक ही परिवार के चार सदस्यों की घर की दीवार ढहने से मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस दौरान घटित हुआ जब परिवार के सभी सदस्य देर रात को आराम से सो रहे थे। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हादसा किस वजह से हुआ है इसका पता लगाया जा रहा है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिले के मोरा तोक स्थित गुजर बस्ती के निवासी 26 वर्षीय गुलाम हुसैन अपनी 23 वर्षीय पत्नी रुकमा खातून और 3 वर्षीय बेटे आबिद समेत 10 माह की बेटी सलमाके साथ कच्चा मकान बनाकर रह रहे थे। दरअसल आज शुक्रवार की देर रात करीब 2:00 बजे जब गुलाब हुसैन का परिवार सो रहा था तो तभी अचानक से आवासीय मकान की दीवार ढह गई जिसके चलते परिवार के चारों लोग मलबे में दब गए।

रेस्क्यू से पहले ही खत्म हो चुकी थी चार ज़िंदगियां

यह ख़बर पढ़ें – पति का किया क़त्ल प्रेमी संग फरार होने का था प्लान! पुलिस ने दोनों को किया गिरफ़्तार

जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को इस घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन उससे पहले ही चारों की मौत हो चुकी थी। दीवार किस वजह से गिरी है इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि हाल फिलहाल की बारिश के कारण यह हादसा घटित हुआ होगा जिसके लिए प्रशासन लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वही मृतको के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

2 thoughts on “मकान की दीवार ढहने से परिवार के सभी सदस्यों की हो गई मौत! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top