मसूरी जाने से पहले अब करना होगा पंजीकरण, बढ़ते सैलानियों की संख्या को देखते हुए उठाया यह क़दम।
यह ख़बर पढ़ें – पहले की चोरी पकड़े जाने पर पुलिस के साथ हाथापाई
देहरादून -: उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (यूटीडीबी) ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के दिशा-निर्देशों के अनुसार मसूरी आने वाले पर्यटकों के पंजीकरण के लिए पोर्टल तैयार किया है। इसमें मसूरी आने से पहले पर्यटकों को पंजीकरण कराना अनिवार्य हो गया है। इससे मसूरी की भोड़ और यातायात की वास्तविक (रिवल टाइम) जानकारी मिलेगी।
पंजीकरण शुरू
मसूरी आने वाले पर्यटकों का पंजीकरण शुरू हुआ। प्रदेश पर्यटन विभाग के अनुसार शुरुआती दो दिन (30 व 31 जुलाई) को यह परीक्षण के तौर पर किया जा रहा है।
आंकड़े होंगे लाइव
पंजीकरण के आंकड़े लाइव होंगे, जिससे पुलिस व प्रशासन को भीड़ व यातायात नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा मसूरी के सभी प्रवेश द्वार पर आटोमैटिक नंवर प्लेट रिकगनीशन कैमरे (एएनपीआर) लगाए गए और चेक प्वाइंट बने हैं।
यह ख़बर पढ़ें – हिन्दू लड़की मुस्लिम लड़के की दोस्ती से गरमाया माहौल
मसूरी में हर साल 20 लाख से अधिक पर्यटकों को आमद होती है। खासतौर पर पर्यटन सीजन में पर्यटकों का भारी हुजूम आता है। जिसे नियंत्रित करने में पुलिस और प्रशासन के भी पसीने छूटते हैं। मसूरी में सबसे अधिक समस्या वाहनों को पार्किंग के लिए होती है।
इन सब को देखते हुए पिछले दिनों एनजीटी ने यूटीडोबी को मसूरी में पंजीकरण व्यवस्था शुरू करने के दिशा-निर्देश दिए थे। ताकि मसूरी की भीड़ व यातायात का पूर्वानुमान लगाया जा सके। साथ ही यहां क्षमता के अनुसार पर्यटक दाखिल हो। यूटीडीबी ने मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए पंजीकरण पोर्टल तैयार कर लिया था।
पंजीकरण को भरनी होगी यह जानकारी
- ओटीपी संग लागइन
- पर्यटक का नाम
- मोबाइल नंबर
- पता
- परिवहन का माध्यम
- वाहन संख्या
- मूसरी के ठहराव स्थलकी जानकारी
- टूर की अवधि
- पर्यटकों की संख्या
यह होंगे इस कवायद के फायदे
यहां पढ़ें क्रांतिकारी श्रीदेव सुमन की जीवनी, क्यों ख़ास हैं गढ़वाल के श्रीदेव सुमन
- मसूरी आने वाले पर्यटकों का पूर्वानुमान।
- मसूरी पहुंचने वाले वाहनों का पूर्वानुमान।
- प्रशासन की ओर से निर्धारित क्षमता के अनुसार पर्यटकों की आवक का ध्यान रखना।
- मार्ग और मसूरी में यातायात का प्रबंधन और जाम की रोकथाम करना।
- पर्यटकी की संख्या को दिन और सप्ताह के अनुसार श्रेणियों में अलग करना।
- पोर्टल के डाटा से प्रशासन को पार्किंग, शटल सेवा और गंतव्य पर आने वाले पर्यटकों की संख्या।
- आदि संसाधनों की योजना बनाने में मदद मिलेगी।
- योजना और आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए बेहतर।
इस पोर्टल पर होगा पंजीकरण : https://utdb-v2.ethicstechnology.net/
2 thoughts on “मसूरी जाने से पहले अब करना होगा पंजीकरण”