नैनीताल-: ज्योलीकोट के नलेना गधेरे में पिकनिक मनाने आए हल्द्वानी के युवक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को हल्द्वानी भेज दिया है।
यह ख़बर पढ़ें – प्रेम जाल में फंसा कर करती थी ब्लैकमेल, महिला गिरफ़्तार
जानकारी के अनुसार गैस गोदाम हल्द्वानी निवासी 28 वर्षीय हिमांशु पंत पुत्र भगवती प्रसाद पंतअपने तीन दोस्त के साथ शनिवार को पिकनिक मनाने ज्योलीकोट आया हुआ था। दोपहर करीब तीन बजे चारों नलेना गधेरे में नहाने चले गए। नहाने के दौरान पैर फिसलने से हिमांशु गहरे पानी में चला गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
यह ख़बर पढ़ें – मसूरी ट्रैफिक ने छीन ली बुजुर्ग से ज़िन्दगी
सूचना पर ज्योलीकोट चौकी प्रभारी श्याम सिंह बोरा व टीम ने रेस्क्यू के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने अभियान चलाकर युवक को खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने करीब एक घंटे बाद शव पत्थरों के बीच से बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को हल्द्वानी भेज दिया। हिमांशु कूर्मांचल बैंक हल्द्वानी में कार्यरत था। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।

Luôn chơi có trách nhiệm, kiểm soát cảm xúc, tránh tâm lý “gỡ gạc” khi thua. – Đọc kỹ các quy định, chính sách của slot365 ios trước khi tham gia để bảo vệ quyền lợi cá nhân. – Đảm bảo thông tin tài khoản, giao dịch được bảo mật an toàn.