रविवार को दो जिलों ( पिथौरागढ़, चम्पावत ) सुबह 08:00 से रहेगी पूरे दिन बिजली गुल।
टिहरी राजशाही के ख़िलाफ़ आंदोलन कर की 84 दिन की भूख हड़ताल , पढ़ें टिहरी के आंदोलन करी श्रीदेव सुमन की जीवनी
पिथौरागढ़/चम्पावत – उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में रहने वाले लोगों के लिए अहम सूचना है। रविवार, 1 फरवरी को इन दोनों जिलों में पूरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान बिजली न रहने से पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
ग्रिड उपसंस्थान में होगा तकनीकी कार्य
ऊर्जा निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ़ के चंडाक स्थित 220/132 केवी पावर ग्रिड उपसंस्थान में नए सुरक्षा उपकरणों की अंतिम तकनीकी जांच और कमीशनिंग का कार्य किया जाना है। इसी कारण बिजली आपूर्ति को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।
सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा शटडाउन
बिजली कटौती सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान पिथौरागढ़ जिले के एमईएस, जाखपंत, बिण, बांस, कंतगांव सहित सभी 33 केवी लाइनों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी।
वहीं, चंपावत जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में भी बिजली नहीं रहेगी।
पानी की सप्लाई पर भी पड़ेगा असर
बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण लिफ्ट और पंप आधारित जल योजनाएं प्रभावित होंगी। ऐसे में लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के अनुसार, रविवार के बाद सोमवार को भी जल आपूर्ति सामान्य होने में समय लग सकता है।
करीब 4 लाख लोग होंगे प्रभावित
इस बिजली कटौती से दोनों जिलों की करीब 4 लाख की आबादी प्रभावित होने की संभावना है। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों और आवश्यक सेवाओं पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।
पहले से तैयारी करने की अपील
ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से आवश्यक तैयारी कर लें। यह कार्य भविष्य में बेहतर और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
