मुख्यमंत्री धामी के बदलने की अफ़वाह फैलाने पर तीन फेसबुक पेज संचालकों पर मुक़दमा।
देहरादून —: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफ़वाहों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई है। तीन फेसबुक पेज संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
यह ख़बर पढ़ें – कांग्रेस नेता हरक सिंह का भाजपा पर वार
जानकारी के अनुसार “I Love My Uttarakhand Culture”, “Uttarakhand Wale”और “Janata Jan Andolan Irritated” नामक फेसबुक पेजों पर मुख्यमंत्री बदलने की झूठी खबरें वायरल की जा रही थीं। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की अफ़वाहें राज्य में भ्रम की स्थिति पैदा करती हैं, खासकर तब जब प्रदेश आपदा राहत और बचाव कार्यों से जूझ रहा है। फर्जी और भ्रामक पोस्ट न केवल सरकार के कामकाज को प्रभावित करती हैं बल्कि जनता के बीच अनावश्यक तनाव भी फैलाती हैं।
यह ख़बर पढ़ें – भूस्खलन की तेज़ आवाज़ के साथ लोगों में मची भगदड़
पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के खबरें फैलाना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे किसी भी अफ़वाह या अपुष्ट जानकारी को साझा न करें।