मुवानी में वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया गहरी खाई में, दो सगी बहनों सहित आठ की मौत।
यह ख़बर पढ़ें – ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों से वसूला जाएगा पानी बिल
पिथौरागढ़ -: मुवानी में मंगलवार को हुए भयावह मैक्स हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 3 स्कूली बच्चों के साथ ही दो सगी बहनें भी शामिल हैं। पुलिस विभाग ने मृतकों की शिनाख्त कर ली है। बताया गया है कि सभी मृतक एक ही गांव बोकटा के रहने वाले थे। इस दुखद हादसे की खबर से जहां बोकटा गांव में मातम पसरा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक के साथ ही हड़कंप मचा हुआ है।
गौरतलब हो कि मंगलवार शाम को पिथौरागढ़ जिले के थल मुवानी मोटर मार्ग पर उस समय भीषण सड़क हादसा घटित हो गया था जब मुवानी से बोकटा जा रही एक मैक्स वाहन संख्या UK-05TA-0193, मुवानी के पास सूनी पुल से अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे नदी में समा गई थी। बताया गया है कि हादसे के वक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन में 13 लोग सवार थे, जिनमें से 8 लोगों ने मौके पर ही दम तोड दिया था जबकि इस भीषण हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं
घायलों में बोकटा के ही रहने वाले योगेश कुमार (उम्र 21 वर्ष), श्याम सिंह (उम्र 50 वर्ष), कल्याण सिंह (उम्र 55 वर्ष), सुमित सिंह (उम्र 22 वर्ष), और पूजा शामिल हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
यह ख़बर पढ़ें – उफनाए गधेरे ने ले ली दो मासूमों की जान
मृतकों की सूची
- सिमरन पुत्री कुंदन सिंह (उम्र 8 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
- तनुजा पुत्री चंद्र सिंह (उम्र 15 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
- विनीता पुत्री चंद्र सिंह (उम्र 14 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
- नरेंद्र सिंह पुत्र चंद्र सिंह (उम्र 40 वर्ष) वाहन चालक, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
- राजेंद्र सिंह पुत्र किशन सिंह (उम्र 60 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
- होशियार सिंह पुत्र भीम सिंह (उम्र 65 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
- शांति देवी पुत्री केशर राम (उम्र 50 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
- दिकभा पत्नी पंकज सिंह (उम्र 28 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
सबसे पहले अपडेट पाने के लिए हमारे वॉट्सएप चैनल को फ़ॉलो करें – Hiwanlikanthi whatsapp channel
One thought on “सड़क हादसे में दो सगी बहनों सहित आठ की मौत”