slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
थलीसैंण में गदेरे में बहने से किशोरी की मौत -

थलीसैंण में गदेरे में बहने से किशोरी की मौत

मवेशी चराकर लौट रही थी मीना, दूसरे दिन मिला शव, परिजनों व ग्रामीणों में शोक की लहर।

टिहरी राजशाही के ख़िलाफ़ आंदोलन कर की 84 दिन की भूख हड़ताल , पढ़ें टिहरी के आंदोलन करी श्रीदेव सुमन की जीवनी 

पौड़ी गढ़वाल —: थलीसैंण ब्लॉक के रंवगांव में गुरुवार शाम को दुखद हादसा हो गया। 18 वर्षीय मीना, पुत्री दान सिंह, गेंघराड़ गदेरा में बह गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह ख़बर पढ़ें – थराली में जल प्रलय जन जीवन अस्तव्यस्त

जानकारी के अनुसार मीना गुरुवार शाम मवेशी चराने जंगल गई हुई थी। वापस लौटते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह बरसात से उफान पर आए गेंघराड़ गदेरा में गिर पड़ी। तेज बहाव में बहने के कारण वह वहीं लापता हो गई।

परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल खोजबीन शुरू की, लेकिन रातभर उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने फिर से खोज अभियान शुरू किया और करीब आधा किलोमीटर दूर मैतुली गदेरा में उसका शव बरामद किया।

यह ख़बर पढ़ें – कुम्भ 2027: सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी

इस घटना से गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग इसे बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top