slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
चमोली में बीती रात्रि को वाहन हुई दुर्घटना ग्रस्त -
Tranding

चमोली में बीती रात्रि को वाहन हुई दुर्घटना ग्रस्त

मध्यप्रदेश से आए तीर्थयात्रियों की कार मारवाड़ी पुल के पास अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, तीन घायल, दो की हालत गंभीर।

वह नारी जिसने पर्यावरण के लिए ना मात्र क़दम उठाया बल्कि एक आंदोलन को जन्म दिया, गौरा देवी वह नारी जिसने चिपको आंदोलन की शुरुआत की।

चमोली —: जिले के ज्योतिर्मठ क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश से आए तीर्थयात्रियों की कार मारवाड़ी पुल के पास अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में कुल सात लोग सवार थे।

यह ख़बर पढ़ें – नाबालिग की संदिग्ध मौत, दुष्कर्म और हत्या की आशंका

हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों की पहचान 47 वर्षीय अवतार सिंह और 75 वर्षीय बद्री प्रसाद के रूप में हुई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोपेश्वर स्थित उच्च केंद्र रेफर किया गया है।

दुर्घटना के बाद एक यात्री अब भी लापता है, जिसकी तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

यह घटना एक बार फिर से पहाड़ी रास्तों पर वाहन चालकों के लिए सतर्क रहने की चेतावनी देती है।

यह ख़बर पढ़ें – राजधानी में पानी का कोहराम जन जीवन अस्तव्यस्त

क्योंकि बरसात के मौसम में सड़कों पर फिसलन और हादसों का खतरा और अधिक बढ़ जाता है।

One thought on “चमोली में बीती रात्रि को वाहन हुई दुर्घटना ग्रस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top