slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
गहरी खाई में जा गिरा वाहन 2 की चली गई ज़िंदगी -

गहरी खाई में जा गिरा वाहन 2 की चली गई ज़िंदगी

अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी, दंपती की मौत, बेटा गंभीर

वह नारी जिसने पर्यावरण के लिए ना मात्र क़दम उठाया बल्कि एक आंदोलन को जन्म दिया, गौरा देवी वह नारी जिसने चिपको आंदोलन की शुरुआत की।

अल्मोड़ा – उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कसारबैंड क्षेत्र में शेराघाट–बरदचिना मार्ग पर एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन सवार बुजुर्ग दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली नंबर की स्कॉर्पियो कसारबैंड के पास अचानक संतुलन खो बैठी और करीब 50 से 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त वाहन में तीन लोग सवार थे।

यह ख़बर पढ़ें – कमरे में लटका मिला 12 वर्षीय छात्र का शव

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। हादसे में बुजुर्ग दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह ख़बर पढ़ें – खटीमा सड़क हादसे में चली गई तीन युवकों की जान

गौरतलब है कि पहाड़ी क्षेत्रों में संकरी सड़कों और तीखे मोड़ों के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

One thought on “गहरी खाई में जा गिरा वाहन 2 की चली गई ज़िंदगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top