slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
उप समिति की द्वितीय बैठक से पहले पंचायतों में प्रशासक नियुक्त -
Tranding

उप समिति की द्वितीय बैठक से पहले पंचायतों में प्रशासक नियुक्त

त्रिस्तरीय चुनाव की उप समिति की द्वितीय बैठक से पहले ही प्रशासकों की नियुक्ति कर दी गई, हरिद्वार जिला ज़ारी आदेश में समलित नहीं।

यह ख़बर पढ़ें – पुरोला को मुख्यमंत्री की 210 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

उत्तराखण्ड -: राज्य में त्रिस्तरीय चुनाव उप समिति की दूसरी बैठक से पहले ही हरिद्वार जिले को छोड़ बाक़ी 12 जिलों में जिला पंचायतों में जिला अधिकारी, क्षेत्र पंचायत में उप जिला अधिकारी और ग्राम पंचायत में संबंधित विकासखण्ड में सहायक विकास अधिकारी पंचायत को प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। शासन ने आदेश ज़ारी किया है जिसमें ग्राम पंचायत में नियुक्त प्रशासकों का कार्यकाल 27 मई 2025, क्षेत्र पंचायतों का 29 मई 2025 और जिला पंचायतों का कार्यकाल 01 जून 2025 को ख़त्म हो चुका है, इसके बावजूद अभी तक पंचायत चुनाव को लेकर कोई तस्वीर साफ़ नहीं हो रही है।

पंचायतीराज से आदेश ज़ारी | Hiwanlikanthi

यह ख़बर पढ़ें – चाकू गोदकर ले ली युवक की जान, आरोपियों की तलाश ज़ारी

ऐसे में नई पंचायतों का गठन होने तक या फिर 31 जुलाई 2025 तक कार्यहित में पंचायतों की प्रशासनिक व्यवस्था के संचालन के लिए प्रशासकों की नियुक्ति की गई है।

हरिद्वार जिले को छोड़ कर राज्य में 2941 क्षेत्र पंचायत, 12 जिला पंचायत अध्यक्ष, और 7478 ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए गए हैं।

राज्य में हरिद्वार जिले को छोड़ कर 7514 ग्राम पंचायत, 2936 क्षेत्र पंचायत, 343 जिला पंचायत व 55640 ग्राम वार्ड में चुनाव होने हैं।

One thought on “उप समिति की द्वितीय बैठक से पहले पंचायतों में प्रशासक नियुक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top