slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
ग्राम प्रधान के भाई को गोली मार कर की हत्या -
Tranding

ग्राम प्रधान के भाई को गोली मार कर की हत्या

लक्सर में ग्राम प्रधान के भाई की संदिग्ध मौत, कमरे में मिली गोली लगी लाश

वह नारी जिसने पर्यावरण के लिए ना मात्र क़दम उठाया बल्कि एक आंदोलन को जन्म दिया, गौरा देवी वह नारी जिसने चिपको आंदोलन की शुरुआत की।

हरिद्वार –जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में ग्राम प्रधान के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह ख़बर पढ़ें – हरिद्वार दौरे पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान सहदेव सिंह के भाई नकुल देर रात करीब 2 बजे अपने कमरे में सोने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। कुछ ही देर बाद अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिससे घर के लोग घबरा गए।

परिजन जब दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचे तो देखा कि नकुल खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस इसे पूरी तरह से संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नकुल ने खुद को गोली मारी या फिर किसी अन्य व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया।

लक्सर कोतवाली पुलिस ने बताया कि मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

इस घटना के बाद से गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि नकुल का किसी से कोई खुला विवाद नहीं था, जिससे मामला और भी रहस्यमय बन गया है।

यह ख़बर पढ़ें – विकासनगर में बड़ा सड़क हादसा, बस खाई में समाई

पुलिस का कहना है कि जांच के सभी पहलुओं पर गंभीरता से काम किया जा रहा है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

5 thoughts on “ग्राम प्रधान के भाई को गोली मार कर की हत्या

  1. 888bettz is a decent platform. The odds are competitive, and they have a wide range of sports to bet on. Navigation could be a bit smoother, but I’m happy with my experience 888bettz!

  2. MXvipMX feels like a place where they reward loyalty. The VIP program seems pretty lucrative, and they’ve got some nice promotions running. Definitely worth exploring mxvipmx!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top