Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388
युवती ने लगाई फाँसी कारण अज्ञात, फैक्ट्री में करती थी काम -

युवती ने लगाई फाँसी कारण अज्ञात, फैक्ट्री में करती थी काम

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में एक फैक्ट्री कर्मी युवती ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका नेहा अपनी मां के साथ किराए पर रहती थी और सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करती थी। 

यह ख़बर पढ़ें – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का नया कार्यक्रम ज़ारी, 31 जुलाई को मतगणना

रुद्रपुर -: अज्ञात कारणों के चलते ट्रांजिट कैंप में फैक्ट्री कर्मी युवती ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।इसका पता चलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।पुलिस के अनुसार मृतका के शरीर में किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं है।

मूलरूप से ग्राम मटकापुर थाना भुता जिला बरेली निवासी 18 वर्षीय नेहा पुत्री खुशी राम ट्रांजिट कैंप कृष्णा कालोनी में भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज गुप्ता के मकान में अपनी मां गुड्डी देवी के साथ किराए में रहती थी। दोनों ही मां बेटी सिडकुल की ड्यूक फैक्ट्री में काम करते है।जबकि नेहा के पिता खुशी राम और दो भाई गांव में ही रहते है।

शुक्रवार सुबह दोनों मां बेटी काम के लिए फैक्ट्री पहुंची। जहां नेहा की मां कंपनी में चली गई, जबकि उसे गुरुवार को छुट्टी करने के कारण नहीं लिया। इस पर वह घर आ गई। बताया जा रहा है कि इस बीच उसने अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। रात आठ बजे जब उसकी मां गुड्डी देवी घर पहुंची तो नेहा को लटका देख उसके होश उड़ गए। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को जानकारी दी।

सूचना पर थानाध्यक्ष मोहन पांडे, एसआइ महेश कांडपाल, एसआइ नेहा ध्यानी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।

यह ख़बर पढ़ें – गदेरे उफ़ान पर जन जीवन हुआ प्रभावित, लगातार हो रही बारिश

बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया।

One thought on “युवती ने लगाई फाँसी कारण अज्ञात, फैक्ट्री में करती थी काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *