कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डीएम को दी धमकी, वीडियो वायरल।
देहरादून —: उत्तराखंड में भारी बारिश और आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का देहरादून जिलाधिकारी सविन बैंसल से सामना हो गया।
यह ख़बर पढ़ें – राजधानी में सहारनपुर के 6 लोग मलबे में लापता
इस दौरान मंत्री जी का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखाई दिया और उन्होंने डीएम से सख्त लहजे में कहा— “रंग-ढंग ठीक कर लो अपना।” मंत्री और डीएम के बीच हुई यह तीखी नोकझोंक मोबाइल कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
दरअसल, मंत्री गणेश जोशी का आरोप था कि उन्होंने आपदा की स्थिति को लेकर रातभर कई अधिकारियों से संपर्क किया, यहां तक कि मुख्य सचिव, गढ़वाल कमिश्नर और एसडीएम ने कॉल रिसीव किया, लेकिन सुबह जब उन्होंने मुख्यमंत्री को फोन किया तो किसी ने कॉल नहीं उठाया। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और जिलाधिकारी को सीधे तौर पर धमकी भरे अंदाज में चेतावनी दे डाली।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सियासी हलकों में खलबली मच गई है। विपक्षी दल कांग्रेस ने मंत्री के इस व्यवहार की कड़ी आलोचना की है। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि आपदा की घड़ी में जनता की समस्याओं का समाधान करना नेताओं की प्राथमिकता होनी चाहिए, न कि अधिकारियों को धौंस दिखाना। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह का रवैया आपदा प्रबंधन जैसे संवेदनशील कार्यों में बाधा डालता है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोग भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं। कुछ ने मंत्री के आक्रामक रुख को अनुचित बताया, तो कुछ ने इसे प्रशासन की लापरवाही का परिणाम करार दिया।
यह ख़बर पढ़ें – चमोली में बादल फटने से तबाही, 5 लोग लापता
फिलहाल, यह मामला राज्य की राजनीति में गर्मा गया है और आने वाले दिनों में इसके और भी बड़े राजनीतिक असर देखने को मिल सकते हैं।

Need a reliable link to 12Bet? link12betbet could be the answer. Make sure you’re going to the legit site – safety first, folks!