फुलेत गांव में मलबे में दबे सहारनपुर के छह लोग, SDRF चला रही खोज अभियान
देहरादून —: जिले के मालदेवता क्षेत्र के फुलेत गांव में भारी बारिश और भू-स्खलन से एक बड़ा हादसा हो गया। गांव में बने एक मकान पर अचानक मलबा गिर गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के छह लोग दब गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
यह ख़बर पढ़ें – चमोली में बादल फटने से तबाही, 5 लोग लापता
लापता लोगों की पहचान
सुरेंद्र (44), विकास कुमार (28), श्यामलाल (65), धर्मेंद्र (42), मिथुन (39) और सचिन (36) के रूप में हुई है। सभी सहारनपुर जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे और यहां काम करने के लिए आए थे।
घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम राहत और बचाव कार्य के लिए रवाना हुई। कठिन पहाड़ी रास्तों और पगडंडियों से होकर टीम को गांव तक पहुँचने में लगभग सात घंटे का समय लगा। क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण रेस्क्यू टीम को और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
गांव में भारी मात्रा में गिरे मलबे को हटाने के लिए SDRF के जवान लगातार प्रयास कर रहे हैं। मलबे की मोटी परत होने के कारण मशीनों की आवश्यकता बताई जा रही है, लेकिन फिलहाल मैन्युअली हटाने का काम चल रहा है। अंधेरा होने के कारण रात में सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा था, जिसे सुबह फिर से शुरू किया गया।
यह ख़बर पढ़ें – चमोली में बीती रात्रि को वाहन हुई दुर्घटना ग्रस्त
स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि राहत-बचाव अभियान तेज किया गया है और लापता लोगों को जल्द निकालने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

Bet100com looks pretty slick. Navigated over there and was pleasantly surprised. Graphics are crisp and it seems quick enough. Will be lurking more to see how I like it. bet100com